Home वेलनेस क्या हस्तमैथुन से मुंहासे होते हैं? जानिए इससे जुड़े मिथक

क्या हस्तमैथुन से मुंहासे होते हैं? जानिए इससे जुड़े मिथक

0
क्या हस्तमैथुन से मुंहासे होते हैं? जानिए इससे जुड़े मिथक

मास्टरबेशन एक निजी मामला है और ज्यादातर लोग इसके बारे में बात नहीं करना चाहते। लेकिन क्या आपको लगता है कि हर कोई हस्तमैथुन से जुड़े सभी तथ्यों को जानता है? अगर आप मास्टरबेशन और एक्ने जैसे कीवर्ड्स गूगल करेंगे तो आप पाएंगे कि कई लोगों के एक जैसे सवाल हैं। हस्तमैथुन के बारे में सबसे अधिक पूछे जाने वाले प्रश्नों में से एक यह है कि क्या वास्तव में हस्तमैथुन करने से चेहरे और शरीर पर मुंहासे होते हैं।

चेहरे पर पिंपल्स की शिकायत पुरुषों और महिलाओं दोनों को होती है। लेकिन क्या ये सच में मास्टरबेशन की वजह से है? लैप सर्जन और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गरिमा श्रीवास्तव एमडी (सीओजीएमआर (यूके)) ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने इस बारे में फैक्ट्स बताए हैं कि क्या सच में मास्टरबेशन मुंहासों की असली वजह है?

क्या वास्तव में हस्तमैथुन करने से मुंहासे होते हैं?

डॉ. गरिमा के मुताबिक, ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह एक प्रचलित मिथक है। ऐसा कोई वैज्ञानिक अध्ययन नहीं है जो यह बताता हो कि मुंहासे वास्तव में हस्तमैथुन के कारण होते हैं। हस्तमैथुन पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए एक बहुत ही स्वाभाविक बात है। जरूरी नहीं कि रोजाना ऐसा करने से भी मुंहासों की समस्या हो।

यह मिथक हस्तमैथुन से क्यों जुड़ा है?

डॉ. गरिमा के मुताबिक, मुहांसे ज्यादातर यौवन के दौरान होते हैं। इस दौरान हस्तमैथुन करने की इच्छा भी तेज हो जाती है. यह सब हार्मोन्स का खेल है, जिससे लोग यह सोचने लगते हैं कि मुहांसे होने का कारण मास्टरबेशन है।

हस्तमैथुन और मुंहासों के बीच संबंध

मास्टरबेशन के बाद हाथों को अच्छे से धोना बहुत जरूरी है। कई बार जेनिटल ट्रैक में मौजूद बैक्टीरिया चेहरे या शरीर के किसी अन्य हिस्से में चले जाते हैं तो मुंहासों की समस्या हो सकती है। हस्‍तमैथुन के दौरान साफ-सफाई का ध्‍यान रखना बहुत जरूरी है। यदि आपके पास संवेदनशील त्वचा है, तो संभव है कि जननांग पथ में बैक्टीरिया मुँहासे पैदा कर सकता है।

हस्तमैथुन के बारे में मिथक

आपको पता चल गया होगा कि मुहांसे और मास्टरबेशन के बीच का संबंध झूठा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मास्टरबेशन से जुड़े और भी मिथ हैं।

पीरियड्स के दौरान मास्टरबेशन नहीं करना चाहिए

इ बात ठीक नै अछि। पीरियड्स के दौरान ऐसा करते समय आपको हाइजीन का काफी ध्यान रखना होता है। इसके अलावा बाकी सब कुछ सामान्य है।

ज्यादा हस्तमैथुन करने से नसें कमजोर हो जाती हैं

इस तथ्य को साबित करने के लिए कोई वैज्ञानिक अध्ययन नहीं है। हस्‍तमैथुन से कमजोरी या यौन शक्ति कम होने जैसी कोई बात नहीं है।

हस्तमैथुन की लत लग सकती है

यह पूरी तरह से व्यक्ति की सेक्स ड्राइव पर निर्भर करता है कि उसे हस्तमैथुन की आदत है या नहीं। सिर्फ मास्टरबेशन करने से इसकी आदत नहीं पड़ जाती है।

एक उम्र के बाद हस्तमैथुन बंद हो जाता है

यहां भी आपकी सेक्स ड्राइव मास्टरबेशन को प्रभावित करती है। जरूरी नहीं कि उम्र के एक पड़ाव के बाद मास्टरबेशन कम कर दिया जाए। अगर आपकी सेक्स ड्राइव सही है तो मास्टरबेशन बंद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यदि आपके पास हमारी कहानियों से संबंधित कुछ प्रश्न हैं, तो आप हमें लेख के नीचे टिप्पणी बॉक्स में बताएं। हम आपको सही जानकारी देने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह कहानी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here